प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 15 जून तक करें आवेदन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु लाभार्थी 15 जून तक करें आवेदन।

प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये उद्योग हेतु अधिकतम रूपये 25 लाख एवं सेवा क्षेत्र में अधिकतम रूपये 10 लाख तक ऋण बैंक के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है जिसमें 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक अनुदान भी सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। आवेदन हेतु शैक्षिक योग्यता, फोटो, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक, प्रधान द्वारा जनसंख्या/अनापत्ति प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। आवेदन दिनांक 15 जून 2021 तक किया जायेगा। आवेदन योजना की वेबसाइट www.kviconline.gov.in पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7007923607 एवं 6388601418 पर सम्पर्क अथवा कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button