Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन श्री...

सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन श्री श्रेयांश कश्यप

216

मुख्यमंत्री ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी सेना के कैप्टन श्री श्रेयांश कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 कीआर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री श्रेयांश कश्यप के नाम पर करने की भी घोषणा।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।


लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मेरठ निवासी सेना के कैप्टन श्री श्रेयांश कश्यप के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री श्रेयांश कश्यप के नाम पर करने की भी घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने शहीद श्री श्रेयांश कश्यप के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।