जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद् बेल्हा क्षेत्र के अचलपुर वार्ड में साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन के कार्यो का भ्रमणशील रहकर लिया जायजा।
प्रतापगढ़,जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने जनपद में लॉकडाउन के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के अनुपालन हेतु नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्र में अम्बेडकर चौराहा, राजापाल चौराहा, चौक होते हुये जेल रोड के समीप अचलपुर वार्ड की गलियों में पैदल चलकर लॉकडाउन के दौरान की जा रही साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अचलपुर वार्ड में लोगों से कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा यदि बहुत आवश्यक न होते घर से बाहर न निकलने की अपील की। उन्होने लोगों से कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु सभी को जागरूक होना होगा और शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का भलि भांति अनुपालन करना होगा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी वार्डो में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित की जाये, जहां पर जल जमाव हो वहां पर फागिंग कराया जाये तथा उपर्युक्त स्थान पर कूड़ा का निस्तारण कराया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा मुदित सिंह उपस्थित रहे।
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर भारत का नया इंजन बनेगा यूपी, प्रस्तावित कॉन्क्लेव से निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में...
अलीगढ़ बनेगा यूपी का नया स्पोर्ट्स पावर हाउस, सीएम योगी सौंपेंगे ओलंपिक स्टैंडर्ड कॉम्प्लेक्स। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात : खिलाड़ियों के लिए...