अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ‘आर्किटेक्ट अवार्ड’ से सम्मानित


लखनऊ।
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र
आर्यक यदु ने सिंगापुर इण्टरनेशनल साइंस चैलेन्ज (एस.आई.एस.सी.-2021) में अत्यन्त
प्रतिष्ठित ‘आर्किटेक्ट अवार्ड’ अर्जित कर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया
है। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता नेशनल जूनियर कालेज ऑफ सिंगापुर के तत्वावधान में
सम्पन्न हुई।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस
प्रतियोगिता में विश्व के कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं भविष्य
की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम
चरण में आर्यक ने माइक्रोबायलॉजी (सार्स) विषय पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया एवं इसके
अगले चरण में सिंगापुर एवं फिलीपीन्स के प्रतिभागियों के साथ मिलकर वर्ष 2040 की
पर्यावरणीय परिस्थितियों एवं चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हुए विश्व के जनमानस हेतु
स्थायी एवं अनुकूल प्रणाली का डिजाइन और निर्माण प्रस्तुत किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगो बढ़ने को
सदैव प्रोत्साहित करता है और उनकी की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय
स्तर पर प्रदर्शित करने का सतत् प्रयास करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र
लगातार अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

http://demo.nishpakshdastak.com/पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button