Friday, April 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सी.एम.एस. छात्र को स्टेट टॉपर का खिताब

सी.एम.एस. छात्र को स्टेट टॉपर का खिताब

291

इण्टरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को स्टेट टॉपर का खिताब।


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के छात्र अभिनव
जैन ने इण्टरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलम्पियाड में स्टेट टाॅपर का खिताब अर्जित कर लखनऊ का
नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड सतयुग दर्शन ट्रस्ट, फरीदाबाद के तत्वावधान में
आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित
ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत मानवता,
नैतिकता एवं नियम-सिद्वान्तों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्टेट टाॅपर होने का गौरव अपने नाम
किया, साथ ही देश की सभ्यता व संस्कृति, जीवन मूल्यों एवं भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की
विचारधारा का परचम भी लहराया। ओलम्पियाड के आयोजकों ने अभिनव के उज्जवल भविष्य
की कामना करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह ओलम्पियाड
व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर पूरी दुनिया में नैतिक व सामाजिक मूल्यों की
स्थापना में भावी पीढ़ी की सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक
प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में
आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के
रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व
अपने विकसित मानवीयदृदिृष्टकोण से कर सके।