प्रदेश में खुलेआम हो रही हत्या, लूट, बलात्कार, फिरौती

बृजेन्द्र कुमार सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खुलेआम हो रही हत्या, लूट, बलात्कार, फिरौती एवं अन्य संगीन मामलों को लेकर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिला और ज्ञापन सौंपकर पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की।

 प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि विगत दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में गरीबों, महिलाओं और व्यापारियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र गोरखपुर में वसूली-फिरौती के मामले में शम्भू मौर्या, संजय पाण्डेय और रितेश मौर्या की हत्या हुई है। कांग्रेस पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं पर भी लगातार वारदातों की संख्या बढ़ती जा रही है जिनमें प्रयागराज से जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अकरम, वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी आदि कई नाम शामिल हैं।

इसके अलावा प्रयागराज के मेजा थाने के थानाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार उर्फ नमस्ते यादव के घर जाकर उनके घर का सामान तोड़ा-फोड़ा एवं परिवार के लोगों से मारपीट की। जितेन्द्र कुमार उर्फ नमस्ते यादव के ऊपर फर्जी मुकदमें लिखकर मेजा थाने के थानाध्यक्ष जेल भेजने एवं इनकाउण्टर की धमकी दिये। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जितेन्द्र यादव उर्फ नमस्ते यादव एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा आज कांग्रेस समर्थित 14 जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों का नामांकन करवाया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी की मौजूदगी में तमाम कांग्रेसियों के साथ पूरे जोश व ढोल नगाड़ों के साथ कैसरबाग से होते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। नामांकन में ब्लॉक अध्यक्षों सहित एआईसीसी सदस्य संजय सिंह, जिला महासचिव नरेंद्र गौतम, रफत फातिमा, रामपाल यादव, सदफ जाफर, अरविंद पटेल, परवेज मंसूरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे!

प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में कानून व्यवस्था और उ0प्र0 में बढ़ते अपराधों को लेकर जीरो टालरेन्स की बात करते हैं लेकिन खुद उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात हैं, चारों तरफ अराजकता फैली है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि पुलिस पार्टी पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं न तो वह खुद अपने गृह जनपद में कानून व्यवस्था सुधार पा रहे हैं, आये दिन हत्याएं हो रही हैं और न ही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां हमारे पदाधिकारी एन0डी0 तिवारी की हत्या हो गयी, वहां की कानून व्यवस्था सुधार पा रहे हैं। सरकार दूसरे राज्यों में उपदेश देने के बजाए अपने उ0प्र0 में जहां की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी की है उस पर ध्यान दें।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र , अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव, संगठन सचिव अनिल यादव, जितेन्द्रपटेल एवं जितेन्द्र कुमार उर्फ नमस्ते यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button