नाबालिग बच्चे को अगवाकर हत्या का प्रयास


नाबालिग बच्चे को अगवाकर हत्या के लिए ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा।धारदार औजार के साथ जाते हुए युवक का फोटो शोसल साइट्स पर हुआ वायरल।

अब्दुल जब्बार
भेलसर(अयोध्या)नाबालिग बच्चे का अपहरण कर धारदार औजार से काटकर हत्या करने के उद्देश्य से ले जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।युवक को पकडने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले किया लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।जबकि बच्चे को ले जाते हुए युवक का फोटो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना मवई थाना क्षेत्र के जिया पुरवा मजरे द्वारिकापुर गांव की है।मवई थाना क्षेत्र के जियापुरवा गांव निवासी रामकेवल का आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को सुबह उनके दो वर्षीय पुत्र और उनकी 8 साल की लड़की दरवाजे पर खेल रहे थे।तभी गांव का ही राम नरेश धारदार औजार बांका लेकर आया और 2 वर्षीय पुत्र को अगवा कर लिया और रंजिशन हत्या करने के लिए जंगल की ओर लेकर भागा।तभी पुत्री ने हल्ला गुहार मचाया तो गांव वाले भी दौड़े और रामनरेश को धारदार औजार के साथ जंगल से पकड़ लिया और नाबालिग बच्चे की जान बचाई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पीआरवी 925 के जवानों ने पहुचकर मामले की नजाकत को भापकर थाने पर सूचना दिया जिसके बाद पहुची मवई थाने की पुलिस ने युवक को पकड़कर शेरपुर चौकी लाई जहां उसकी धुनाई हुई और थाने पर भेज दिया।दो दिन बीत जाने के बाद भी मामले में पुलिस ने सिर्फ शांतिभंग में चालान कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।दूसरी ओर पीड़ित रामकेवल का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और मामले में अगवा कर हत्या का प्रयास की तहरीर देने के बाद भी लगातार सुलह कराने का दबाव बना रही है और दूसरी ओर वही युवक लगातार पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी भी दे रहा है।इस संबंध में मवई थाना प्रभारी राम किशन राणा ने बताया कि वे वीआईपी ड्यूटी में है मामले की जांच कराई जा रही है आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।वही बांके के साथ बच्चे को ले जाते हुए युवक का फ़ोटो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button