
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने हेतु जनपद अयोध्या में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 24 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन खंड विकास कार्यालय परिसर मसौधा, अयोध्या में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमि0 गाजियाबाद के एचआर द्वारा नीम ट्रेनी पर 113 अभ्यर्थियों एवं विनुथना फर्टिलाइजर के एचआर द्वारा 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले का शुभारंभ माननीय विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम माननीय विधायक बीकापुर श्रीमती शोभा सिंह चैहान द्वारा किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 250 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। सहायक निदेशक सेवायोजन कार्यालय अयोध्या मण्डल अयोध्या श्रीपदम वीर कृष्ण ने चयनित युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया और जिनका चयन किसी कारणवश नहीं हुआ है उन्हें और परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया।
इस रोजगार मेले में उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई केके लाल एवं खंड विकास अधिकारी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। रोजगार मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के राकेश कुमार मौर्य, सुधीर कुमार, दिनेश चंद्र, सुधीर कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह एवं आईटीआई के कर्मचारी ने सहयोग प्रदान किया।
























