Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सड़क किनारे खडी बोलेरो ले उड़े चोर

सड़क किनारे खडी बोलेरो ले उड़े चोर

192

ऐमी आलापुर प्रधान के भाई की सड़क किनारे खडी बोलेरो ले उड़े चोर

राम जनम यादव

अयोध्या। अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ऐमी आलापुर के प्रधान राम जीत निषाद के भाई अमरजीत निषाद की ऐमी रसूलाबाद मार्ग के किनारे खड़ी बोलेरो संख्या UP42 Z 9116 शनिवार की रात अज्ञात चोर ले उड़े। प्रधान का कहना है कि परिवार के अधिकांश सदस्य तारुन थाना क्षेत्र के बरेहटा खलवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में गये थे।रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्य उक्त वाहन से वापस लौटे थे।

उनका कहना है परिवार के सदस्य रात 12 बजे तक जाग रहे थे।इसके बाद सब सो गये तभी यह घटना हुई।सुबह बोलेरो चोरी होने की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो सभी लोग अवाक रह गये।प्रधान का कहना है प्रकरण की सूचना उन्होंने इलाक़ाई पुलिस को लिखित दे दिया है। महराजगंज पुलिस गायब वाहन के सुरागरसी में लगी हैं।