राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अन्तर्गत 500 गांवों का चयन

उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में की बैठक।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में पशुपालन विभाग के क्रियाकलापों की योजनाओं की समीक्षा विकास खण्डवार की गयी जिसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विजय प्रताप सिंह ने समस्त योजनाओं पर विस्तृत से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विशेष रूप से किसानोंध्पशुपालकों की आय में वृद्धि दोगुनी हो पशुधन विकास का महत्वपूर्ण सहभागिता है कि अच्छे नस्ल के वीर्य द्वारा गायों में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य कराये जाने पर निश्चित बछिया ही पैदा होगी। सेक्सड सीमेन के प्रयोग पर जनपद में बल दिया जाये जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि के संसाधन बनें।


बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अन्तर्गत 500 गांवों का चयन किया गया है जिसमें निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान का कार्य प्राथमिकता पर प्रचार प्रसार के माध्यम से प्राप्त लक्ष्य मई तक पूर्ण हो जायेगा। सदस्य ने कहा कि पशुओं में ईयर टैगिंग का कार्य पूर्ण कराये जाये एवं भारत सरकार के इनॉफ पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित होए पशुधन बीमा का लाभ अति गरीब पशुपालक को विशेष रूप से प्राप्त कराये जाये। बेसहारा गोवंशध्गो.सुपुर्दगी योजना अभियान चलाकर पूर्ण कराये जायेए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर किसानों को लाभान्वित कराये जाये। उन्होने कहा कि कृषकोंध्पशुपालकों के विशेष रूप से आय दुगुनी होगी पशुपालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान पद्धति को अपनाकर मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button