जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर संग्रामगढ़ का किया औचक निरीक्षण।
प्रतापगढ़ – जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर संग्रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश सिंह से कोविड वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने जानकारी ली कि जो व्यक्ति कोविड टीकाकरण कराने हेतु आते है आयु की जानकारी कैसे प्राप्त करते है तो बताया गया कि आधार कार्ड के अनुसार आयु की जानकारी ली जाती है।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने सी0एच0सी0 में दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि जो भी मरीज अस्पताल में आते है उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र सी०सी०टी०वी० की निगरानी में होगें, भर्ती प्रक्रिया 15 दिनों में पूर्ण करने सहित 05 गैर हाजिर अधिकारियों को शो-काज।
अयोध्या।...