भाजपा कार्यसमिति की 15 मार्च को बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की 15 मार्च को राजधानी लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें लगातार हो रही है। आज पार्टी के राज्यमुख्यालय पर राजधानी लखनऊ के मंत्रिगणों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व पार्षदों की अलग-अलग बैठकें हुई जिसमें कार्यसमिति की बैठक को लेकर हो रही तैयारियों की समीक्षा हुई साथ ही आगे की कार्ययोजना पर भी विचारविमर्श हुआ।

मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी के अलावां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह, मोहसिन रजा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद संजय सेठ सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि कार्यसमिति की बैठक से एक दिन पूर्व 14 मार्च को सुबह राजधानी लखनऊ में स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण/पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी।

बैठक में एयरपोर्ट, चारबाग स्टेशन सहित राजधानी में प्रवेश के लिए सभी मुख्यमार्गों, पार्टी कार्यालय से लेकर इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान तक के मार्गों सहित पूरे शहर को पार्टी के झंडे, बैनरों से सजाने को लेकर भी व्यापक चर्चा व विचारविमर्श कर कार्ययोजना को अन्तिम रूप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 मार्च को लखनऊ में होगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी करेंगे जबकि समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button