सोशल वेलफेयर अवार्ड से सम्मानित हुये रणजीत यादव

अयोध्या महोत्सव में सामाजिक कार्यो के लिए सोशल वेलफेयर अवार्ड से सम्मानित हुये दरोगा रणजीत यादव।

राम जनम यादव

अयोध्या – अयोध्या जिले के रामपुर भगन पुलिस चौकी के प्रभारी रणजीत यादव को सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभाने में सोशल वेलफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फॉरएवर लॉन,सहादतगंज में आयोजित अयोध्या महोत्सव कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर दरोगा रणजीत यादव ने लोगो को यातायात जागरूकता का संदेश देते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सभी लोग सीट बेल्ट जरूर लगाये।


रणजीत यादव छः बार रक्तदान कर चुके हैं। पौधरोपण ,नशामुक्ति, यातायात जागरूकता ,गरीबो और असहायों, दुर्घटना में घायल हुए लोगो की मदद करना जैसे सामाजिक कार्यो के चलते मिल चुके हैं कई पुरस्कार। आकाशवाणी लखनऊ व फैज़ाबाद से इनकी लिखित सामाजिक संदेश पर आधारित कई कहानियों का प्रसारण इनकी आवाज में हो चुका है। सोसिसल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को सिख देने का कार्य किया जा रहा है इनके द्वारा।

अपना एक दिन का वेतन कोरोना के खिलाफ जंग के लिए दिया था। ये हैं समाज के असली हीरो यानी कोरोना वैरियर। चौकी रामपुरभगन में ड्यूटी के दौरान अब तक 3 विवाहित जोड़ो को मिलवा कर जनता की वाह वाही लूट चुके हैं। सुरक्षा के साथ सेवा का जज्बा रखने वाले युवा समाजसेवी दारोगा गर्मी के मौसम में थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी मुहिम चलाते हैं।
आप इन्हें इनके फेसबुक पेज Ranjeet Supercop और ट्वीटर @RSupercop भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button