सम्पूर्ण समाधान दिवस त्वरित निस्तारण करने का निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में मण्डलायुक्त प्रयागराज ने सुनी फरियादियों की शिकायतें एवं त्वरित गति से शिकायत का निस्तारण करने का दिया निर्देश।

प्रतापगढ़ – मण्डलायुक्त प्रयागराज आर रमेश कुमार ने आज कुण्डा में आयोजित हो रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा की जा रही शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के सुनिश्चित किया जाये। अनावश्यक किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाये, उनकी शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लिया जाये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त के समक्ष शिकायतकर्ता द्वारा यह भी शिकायत की गयी कि अधिकारीध्कर्मचारी द्वारा बिना स्थल पर गये ही शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है जिससे शिकायत का निस्तारण ठीक ढंग से नही हो पाताए इस प्रकरण में मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों एवं कर्मचारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत का निस्तारण स्थल पर जाकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण किया जाये और स्थल के फोटोग्राफ भी निस्तारण के समय लिये जाये जिन्हें निस्तारण आख्या के साथ प्रस्तुत किया जाये जिससे कि भविष्य में इस तरह की शिकायतें दुबारा न प्राप्त हो।

कुण्डा सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 151 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 04 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 151 शिकायतों में से 40 शिकायतें राजस्व विभाग से पुलिस विभाग से 38ए विकास विभाग से 30ए समाज कल्याण से 10 एवं 33 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा जलराजन चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button