एच टी लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पंक्षी मोर की मौत

विद्युत प्रवाहित एच टी लाइन से टकराकर राष्ट्रीय पंक्षी मोर की मौत तारुन के जैतपुर गांव के पास हुआ हादसा।

राम जनम यादव

अयोध्या – तारुन थाना क्षेत्र के गांव पंचायत खेमीपुर निधियाँवा मजरे जैतपुर निवासी राम चन्दर वर्मा के क्रेशर के पास सोमवार की प्रातः विद्युत प्रवाहित एच टी लाइन के तार से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर पीआरबी 112 के कमांडर बृजेश यादव व चालक अजय चौरसिया मौके पर पहुँच वन विभाग को घटना की सूचना दी।

सूचना पाकर वन कर्मी शिवनाथ मौके पर पहुँच मोर के शव को अपने कब्जे में ले लिया।बताया कि शव का तारुन पशु चिकित्सा अधिकारी से पोस्टमार्टम कराकर लाश को विभाग की सरकारी नर्सरी में ले जाकर दफनाया जायेगा। ग्रामीण अभय सिंह व बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने लिखा पढ़ी कर शव को पोस्मार्टम को भेजने की कार्यवाही में जुटी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button