कांग्रेस ने सत्ता में रहते देश को लूटा-स्वतंत्र देव सिंह

हिमांशु दुबे

लखनऊ – मधुवन तहसील क्षेत्र के बेलौली रामपुर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के अनावरण के उपरांत किसान जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में सत्ता में रहते हुए देश को लूटा। जबकि सपा ने सत्ता में रहते हुए सैफई महोत्सव के बहाने प्रदेश को कंगाल कर किया। दूसरी ओर केंद्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद सबका विकास हुआ। इसी तरह प्रदेश की योगी सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करते हुए माफिया राज पर बुलडोजर चला रही है।

वही मऊ के मुख्तार अंसारी हो या इलाहाबाद से अतीक अहमद ऐसे लोगों को कांग्रेस पंजाब में शरण दे रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी किसी जाति धर्म के आधार पर नहीं बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत से कार्य कर रहे हैं। मोदी जैसा बेटा धरती पर कभी-कभी जन्म लेता है। मोदी जी का 56 इंच का सीना आपकी बदौलत है। जब आपका आशीर्वाद मिलता है तो किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजना देश में चलती है।

पक्का मकान बनता है, निःशुल्क बिजली कनेक्शन मिलता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 1942 के क्रांति में स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के स्मृति में बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद संत रविदास के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।


जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह, वन मंत्री दारा सिंह चैहान, पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर की नीतियों एवं रीतियों से आम जन को अवगत कराया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button