भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ अयोध्या सीमा पर भव्य स्वागत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम कर के प्रस्तावित कार्यक्रम मुंडेरवा बस्ती में शामिल होने जाते समय अयोध्या जिले की सीमा गनौली में भाकियू प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के कार्यालय पर श्री दूबे की अगुवाई में 21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।


श्री टिकैत के साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिगंबर सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम वर्मा व अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।चौधरी नरेश टिकैत ने कहा पूर्वांचल के किसानों ने हमेशा से ही किसानों के हक में लड़ाई लड़ी है और कुर्बानी भी दी है।सरकार व प्रशासन द्वारा काले कानूनों पर इन्हें बरगलाया जा रहा है इनको इनके घर में कैद करके किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदारी का हिस्सा नहीं बनने दे रहे हैं।जो एक निंदनीय विषय है।अगर इस इस तरह आगे से कोई भी समस्या सुनाई दी तो पूर्वांचल के प्रशासन को मैं आगाह करता हूं कि अगर ऐसी समस्या दोबारा आई तो मैं प्रशासन का हालत खस्ता करा दूंगा।

सरकार को तीनों कानून वापस लेने ही होंगे और किसानों का अनाज सरकार व्यापारियों की तिजोरी में किसानों का अनाज भरना चाहती है।स्वागत करने वालों में बाराबंकी से दुर्गा दयाल वर्मा,प्रधान सनत कुमार वर्मा,अरविंद कुमार वर्मा,अयोध्या से महिला मोर्चा सुमन पाण्डेय,श्रीराम वर्मा,शिव प्रसाद पांडे,राम जन्म वर्मा,ज्ञान प्रकाश,अशोक कुमार पांडे,सूरज कुमार पांडे,सलमान अहमद,सुजीत पांडे,राहुल कुमावत,कृष्ण मुरारी,लक्ष्मीकांत सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button