महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने पटरंगा थाने का महिला हेल्प डेस्क मिशन शक्ति कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या) – अपर पुलिस अधीक्षक शुभरा मैडम ने सोमवार को पटरंगा थाना का महिला हेल्प डेस्क मिशन शक्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।साथ ही कार्यालय के अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर रजिस्टर में दर्ज अपराधों की समीक्षा की।उन्होंने कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क,कंप्यूटर कक्ष,महिला बंदी गृह,महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर,आगंतुक रजिस्टर,महिला आरक्षी बैरक,मेस व परिसर को भी देखा।शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक राम किसन राना को निर्देशित किया।महिला पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।अपर पुलिस अधीक्षक शुभरा मैडम ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सही पाई और प्रसन्नता व्यक्त किया।इस दौरान ट्रेनी सीओ श्रुति गुप्ता भी साथ में मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button