धार्मिक पोस्ट को लेकर अधिवक्ताओं में रोष

तहसील रुदौली के वाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट को लेकर अधिवक्ताओं में रोष।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – तहसील रुदौली के अधिवक्ताओं ने सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु तहसील रुदौली के नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया था ताकि समय से सभी अधिवक्ताओं को सूचना प्राप्त हो सके।एक अधिवक्ता द्वारा इस ग्रुप पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट डाल दी जिससे सभी अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।कुलभूषण यादव,ओम प्रकाश मिश्रा,वेद तिवारी,अजय यादव,दीपू पांडेय,अयाज़ अहमद,संतोष कुमार,रमेश सिंह,राम भोला तिवारी,गया शंकर कश्यप आदि अधिवक्ताओं ने आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट पर कड़ी आपत्ति करते हुए घोर निंदा की।सभी अधिवक्ताओं का मत था कि सभी अधिवक्ता आपस मे भाई है।अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट डालने वाले अधिवक्ता को ग्रुप एडमिन ने तुरन्त बाहर का रास्ता दिखाते हुए ग्रुप से निकाल दिया।तब अधिवक्ताओं का गुस्सा शान्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button