सपा की बढ़ रही लोकप्रियता

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में बसपा, कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आये सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। राष्ट्रीय युवा सेवा समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय हुआ।समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में गोल्ड मेडलिस्ट डाॅ0 अभिषेक राय एम.बी.बी.एस. आजमगढ़, कृष्ण कुमार पाल, शालिनी राकेश, ऊषा मौर्या, सौम्या पाण्डेय, रामेश्वर दयाल रिटायर्ड ए.डी.एम., कमल कुमार प्रजापति अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा सेवा समाज पार्टी, सलोना कुशवाहा, सहित अन्य लोग प्रमुख है।


सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र निमिश कुमार को उनकी उपलब्धि पर लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन पुस्तकों का विमोचन किया जिनमें ‘संग अदा के गाता चल‘ पुस्तक की लेखिका श्रीमती पूर्णिमा जायसवाल, खान अब्दुल हमीद खान वहशत की रचना ‘शीशा ओ पत्थर‘ और फैजान हुसैन साहब की पुस्तक ‘डिसीजन‘ शामिल है।समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button