प्रशासन की गुंडई भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता नहीं करेगा बर्दाश्त -दिनेश दूबे

जिला प्रशासन की गुंडई भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे – दिनेश दूबे

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – जब तक एमएसपी को गारंटी कानून नहीं बनाया जाएगा व तीनों काले कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा।यह बातें अपने आवास पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने कही।श्री दूबे के साथ लक्ष्मीकांत तिवारी,नीतीश कुमार श्रीवास्तव,विजय शंकर,कमल तिवारी,श्याम नाथ तिवारी,अजीत कुमार मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्री दुबे ने कहा जिला प्रशासन की गुंडई भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आर-पार लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई जाएगी 24 फरवरी को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कार्यक्रम अयोध्या व बाराबंकी में निश्चित हो गया है।डीआईजी व जिलाधिकारी ने किसानों का धान तौलाने का निर्देश व आदेश डिप्टी आरएमओ फैजाबाद को दिया है।श्री दूबे ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का धान हम किसी भी कीमत पर लखनऊ नहीं ले जाने देंगे।इनके धान का क्रय यही किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button