Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 19 जनवरी को लखनऊ में लगेगा रोजगार मेला

19 जनवरी को लखनऊ में लगेगा रोजगार मेला

257


लखनऊ – सहायक निदेशक(सेवा0) लखनऊ मण्डल, लखनऊ सुधा पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ परिसर में दिनांकः 19.2.2021 को प्रातः 10ः30 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें (03) कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है।


(1) प्रतिभागी कम्पनी का नाम- शिवांगिनी लाॅजिस्टिक(फिलिपकार्ट), पद-130, पद नाम- पार्सल डिलिवरी ब्वायज फिलिपकार्ट, अभ्यर्थी वर्ग-पुरूष, शैक्षिक योग्यता-एचएससी/ इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 35 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-12500, कार्यस्थल-लखनऊ।


(2) प्रतिभागी कम्पनी का नाम-मगध एग्रोटेक, पद-93, पद नाम- फील्ड एक्जूकेटिव/क्लूस्टर सेल्स ट्रेनर/कम्प्यूटर आपरेटर/एग्रीकल्चर आफिसर/टेलीकाॅलर/
अकाउन्ट, अभ्यर्थी वर्ग-महिला/पुरूष, शैक्षिक योग्यता-एचएससी इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 32 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-11000, कार्यस्थल-लखनऊ।


(3) प्रतिभागी कम्पनी का नाम- जेन्ट एक्वा प्रा0लि0, पद-101, पद नाम- एच0आर0 एक्जीकेटिव/मल्टीटास्किंग/एजूकेटिव,एल0जी0ई0/बी0डी0ई0/आर0ओ0 टेक्नीशियन, अभ्यर्थी वर्ग-महिला/पुरूष, शैक्षिक योग्यता-एचएससी इंटरमीडिएट, आयु सीमा-18 से 32 वर्ष के मध्य, वेतन प्रतिमाह-10500, कार्यस्थल-लखनऊ।


उन्होंने बताया कि पूर्ण विवरण विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर करना सुनिश्चित करंे, उक्त मेले में sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत तथा आन-लाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एवं प्रवासी भी प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। सभी प्रतिभागी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाईन का अनुपालन करेंगें। परिसर में मास्क लगाकर एवं दो गज की दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। अन्यथा परिसर में प्रवेश निषेध कर दिया जायेगा।