रौज़ागाँव चीनी मिल ने किया 11.77 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान

रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा 11.77 करोड़ का किया गया गन्ना मूल्य भुगतान।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 में 28 जनवरी तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 11.77 करोड़ रुपए का भुगतान 17 फरवरी को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है। चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वारित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है।


चीनी मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्ता ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को. 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को. 0118 गन्ना प्रजाति एवं स्वास्थ्य को. 0238 गन्ना बीज सुरक्षित कराकर बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए सुनिश्चित करें।साथ ही साथ किसान भाई जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं।साथ ही साथ मिल प्रबंधन द्वारा किसानों की भूमि की उर्वरा शक्ति एवं कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने हेतु कच्ची/ताजी प्रेसमड की खाद को अनुदानित दर रू 05 प्रति कुन्तल की दर से दिये जाने के बारे में बताया गया।

इस मौके पर इकबाल सिंह महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों से अपील की है कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई मे ट्रेंच विधि द्वारा ही गन्ने की बुवाई करें तथा मिल को साफ-सुथरा,जड़,मिट्टी,अगोला,पत्ती व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें तथा पर्ची का संदेश(s.m.s)आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें। किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में 0118 गन्ने की बुवाई करें।किसान भाई ध्यान दे कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु को. 0118 व रोग रहित बीज नर्सरी से को. 0238 का गन्ना बीज अभी अवश्य सुरक्षित कर ले एवं को.238 का आधे से ऊपरी भाग बुवाई में प्रयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button