खादी ग्रामोउद्योग निर्मित वस्त्र धारण करेंगे रामलला

अयोध्या – उ0प्र0 सरकार द्वारा खादी को बढ़ावा देने के उदेश्य से अनेक कार्य किये जा रहे है। इसी के क्रम में आज ओडरा फाउण्डेशन कुवेर शॅपस मुम्बई का समन्वय उ0प्र0 खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड लखनऊ से है। इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष त्रिपाठी द्वारा आज रामलला के मुख्य पुजारी महन्त सत्येन्द्र दास एवं वरिष्ठ पुजारी को खादी से बना हुआ श्री रामलला एवं उनके दरबार का पीले कलर का ड्रेस मंदिर में प्रस्तुत किया गया। श्री त्रिपाठी का मुख्य उदे्श्य यह था कि खादी के वस्त्रो का और प्रचार-प्रसार हो तथा भगवान एवं देवी देवताओ के विग्रह को खादी के ही ड्रेस पहनाये जाये। उसी क्रम में श्री त्रिपाठी द्वारा श्री रामलला का दर्शन पूजन किया गया तथा मुख्य पुजारी सहित अन्य पुजारियो की उपस्थिति में ड्रेस दिया गया।

श्री त्रिपाठी विगत दिवस अपर मुख्य सचिव सूचना एवं खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल के साथ मुख्यमंत्री जी से खादी प्रोत्साहन के लिए मुलाकात की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने खादी के प्रोत्साहन की और आवश्यकता बताई। श्री त्रिपाठी एवं उनकी संस्था ओडरा फाउण्डेशन जो बड़े स्तर पर मास्क बनाने, खादी के वस्त्र की डिजाइनिंग करने का कार्य मुम्बई में करती है उसी के क्रम में श्री त्रिपाठी ने निजी तौर पर खादी का पोशक भेट किया तथा भविष्य में भी पोशक देने की इच्छा जताई। श्री त्रिपाठी मूल रूप से अम्बेडकरनगर के निवासी है। मौके पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्री रामजन्म भूमि परिसर के आरएमओ अर्जुन देव सिंह, क्षेत्राधिकारी रामजन्म भूमि प्रमोद कुमार यादव, उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह एवं मंदिर के अन्य पुजारी मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button