Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अपर्णा बिष्ट ने बाबा रामानंद आश्रम का कराया सौदर्यीकरण

अपर्णा बिष्ट ने बाबा रामानंद आश्रम का कराया सौदर्यीकरण

471

आज मंगलवार को आयरन कोर के सीईओ प्रतीक यादव एवं समाजसेविका अपर्णा बिष्ट यादव के कर कमलों द्वारा बाबा रामानंद आश्रम सदर कैंट लखनऊ के मंदिर परिसर का सौदर्यीकरण एवं विकास कार्य को अपर्णा बिष्ट यादव एवं प्रतीक यादव के प्रयासों से कराया गया है। जिसका शुभारंभ आज प्रतीक यादव एवं अपर्णा यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। यह आश्रम काफी दिनों से वीरान सा था। इस पर जब नेता जी की बहू अपर्णा यादव की नजर पड़ी तो उन्होंने इसके उत्थान के लिए अपना सराहनीय योगदान दिया है।

बाबा रामानंद आश्रम का संपूर्ण सुंदरीकरण अपर्णा यादव ने कराया और वहां जाकर पति संग पूजा अर्चना की इसी के साथ बाबा रामानंद समाधि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।मंदिर के महंत अर्जुन बाबा ने दोनों लोगों को फूल गुच्छ देकर स्वागत किया।आगरा के रवि थापा ने शहीद मेजर दुर्गा मल जी की तस्वीर भेंट की। दोनों अतिथियों को गौरव सिंह ने फूल गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गाजीपुर के हिमांशु राय,शिवम यादव,विवेक बालियान-मेरठ,मोहम्मद अनस,राम बहादुर,मीना जी,रवि विश्वकर्मा,गौरव सिंह सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।