पश्चिम बंगाल में सपा चलाएगी साइकिल

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के नेता पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को दर्ज कराने के लिए लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में जुट गये हैं। इस कड़ी में एक के बाद एक राजनीतिक कार्यक्रम और सभा समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे हैं। कोलकाता, हावड़ा और रामपुरहाट के बाद मुर्शीदाबाद में भी कार्यक्रम हुए।

मुर्शीदाबाद में समाजवादी पार्टी की महिला शाखा की एक बैठक हुई। बैठक में सपा के केंद्रीय व प्रदेश के नेताओं ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के हित में जी जान से जुटने की बात कही।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम मुर्शीदाबाद पार्टी दफ्तर में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सपा युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश सपा युवजन सभा के अध्यक्ष हबीबुर्र रहमान खान, तुषार चटर्जी व ताजीदा बीबी खातून ने लोगों को संबोधित किया।


उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे कहा था कि राज्य में भाजपा को हराने के लिए जो संकल्प उन्होंने लिया हैं उसमें समाजवादी पार्टी उनका समर्थन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button