भाजपा सरकार में बहू बेटियाँ सुरक्षित नहीं-प्रेमलता यादव

राष्ट्रीय महिला दिवस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा ने सरोजनी नायुडू क़ो याद किया उनको नमन किया।आज लखनऊ में जिला कार्यालय पर आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम में सरोजनी नायुडू के जन्मदिन पर जिले की सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया।

सरोजनी नायुडू के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने कहा कि यू पी में अपराध का बोलबाला है यहां बहू बेटियों के सम्मान को प्रतिदिन कुचला जा रहा है। महिलाओं की आवाज को कोई सुनने वाला नही है।
उन्होने कहा इससे अधिक शर्मनाक क्या होगा कि दुराचार, हत्या के बाद पीड़िता के परिजनों को अंतिम संस्कार तक का अधिकार न मिले। महिलाओं के प्रति भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है।

इस कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, नगर अध्यक्ष सुशील दिक्षित, पूर्व विधायक गोमती यादव, क्षेत्र अध्यक्ष विदेश पाल यादव, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष अंजनी यादव, सिद्धार्थ आनंद, लव यादव, दिनेश यादव, वेद प्रकाश, चिनहट ब्लाक अध्यक्ष संतोष यादव सहित कोने कोने से सैकडो महिलाओं ने अपने गरिमामयी उपस्थित दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button