संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली लाश

इंटर के छात्र की छ्प्पर में साड़ी के कपड़े के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली लाश तारुन के भदारखुर्द गांव में हुई घटना।

राम जनम यादव

अयोध्या – छप्पर में सोने गये भदारखुर्द निवासी इंटर के छात्र की शुक्रवार की भोर साड़ी के कपड़े के सहारे छ्प्पर की बडेर से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी लाश देख परिजन सहित ग्रामवासी हैरत में पड़ गये। अभी यह पूरा प्रकरण हत्त्या आत्म हत्या के बीच उलझा हुआ है। भोर में जानवरो को छ्प्पर में चारा लाने गये युवक के पिता गयादीन ने देखी पुत्र की छ्प्पर में लटकी लाश। बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र के भदारखुर्द निवासी उमेश निषाद पुत्र गयादीन 18 वर्ष रोज की भांति खाना खाकर घर से थोड़ी दूर स्थित छ्प्पर में सोने चला जाया करता था।

वहां मबेशियो के लिए चारा काटा जाता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाश युवक की चारपाई के बगल ही छ्प्पर के बडेर से लटकी हुई थी। गुरुवार को वह नंसा पडेलवा मार्ग पर स्थित सनराइज इंटर कालेज में फिजिक्स की प्रेटकल परीक्षा देकर घर आया था। घटना की सूचना पर पहुँची इलाक़ाई पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सुलझेगा युवक की मौत के राज से पर्दा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button