पारिवारिक एकता महोत्सव ‘मेनाज’ का ऑनलाइन आयोजन

पारिवारिक एकता महोत्सव ‘मेनाज’ का ऑनलाइन आयोजन सी.एम.एस. में 14 फरवरी को
प्रदेश के वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना होंगे मुख्य अतिथि।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा आगामी 14 फरवरी, रविवार को प्रातः 11.00 बजे से ‘पारिवारिक एकता महोत्सव (मेनाज)’ का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि पारिवारिक एकता महोत्सव का उद्देश्य पारिवारिक एकता का मजबूत करने एवं भावी पीढ़ी के चारित्रिक व नैतिक विकास हेतु सम्पूर्ण समाज में ईश्वरीय वातावरण निर्मित करने का उत्साह जगाना है, साथ ही इस महोत्सव के माध्यम से यह संदेश दिया जायेगा कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।

सी.एम.एस. का मानना है कि स्कूलों और कालेजों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे आकर किशोर एवं युवा छात्रों के मार्गदर्शक बने और एक स्वच्छ, स्वस्थ तथा चारित्रिक गुणों से ओतप्रोत समाज का निर्माण करें।श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय पारिवारिक एकता महोत्सव के अन्तर्गत 3 से 14 वर्ष आयु के छात्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों के बहुत ही रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं आफलाइन आयोजित की गई हैं एवं इन प्रविष्टयों को ऑनलाइन अपलोड किया गया है, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रवृष्टियों को आगामी 14
फरवरी को मेनाज के आनलाइन पुरस्कार वितरण समारोह में पुरष्कृत कर सम्मानित किया
जायेगा।

मेनाज की विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में अपनी प्रवष्टियां भेजी हैं। इन प्रतियोगिताओं में मिसलेनी, पपेट शो, बायोग्राफी, पोर्टेªचर, किचनेट, एरोबेटिक्स, फ्रोलिक (नृत्य) एवं योडल (एकल गायन) आदि प्रमुख हैं। श्री शर्मा ने कहा कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल विगत कई वर्षों से ‘वैलेन्टाइन डे’ को ‘पारिवारिक एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है एवं सम्पूर्ण समाज को इसके लिए प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) यह ‘पारिवारिक एकता महोत्सव’ एवं इसकी प्रतियोगिताएं सभी को एक दूसरे से समान रूप से प्रेम करने, आदर-सम्मान करने का अलख जगायेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button