Monday, February 2, 2026
Advertisementspot_img
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या प्रदेश की सरकार गरीबों, पिछड़ों के हित के लिए बना रही अनेको...

प्रदेश की सरकार गरीबों, पिछड़ों के हित के लिए बना रही अनेको योजनाएं

251

अयोध्या – आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या एम0पी0 अग्रवाल ने बताया कि धोबी, रिक्शा चालक, माली, दर्जी, टैम्पो चालक भी श्रम विभाग में होंगे पंजीकृत और सरकार देगी सामाजिक सुरक्षा। अभी तक श्रम विभाग में केवल निर्माण श्रमिकों के पंजीयन एवं उन्हें लाभ दिये जाने की व्यवस्था थी लेकिन अब घरेलू कर्मकार, दर्जी, माली, फेरी लगाने वाले, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय-चाट आदि का ठेला लगाने वाले मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अन्तर्गत इन सभी श्रेणियों के मजदूरों का पंजीयन किया जायेगा। साथ ही उनके लिए योजनाएं संचालित की जायेगी।

पंजीयन के नोडल अधिकारी एके सिंह सहायक श्रमायुक्त अयोध्या है। इसके अतिरिक्त जनपद सुल्तानपुर के नोडल अधिकारी नासिर खान सहायक श्रमायुक्त, जनपद बाराबंकी, अम्बेडकरनगर एवं अमेठी के नोडल अधिकारी उस जनपद के प्रभारी अधिकारी है।उन्होंने श्रम विभाग के सभी जनपदों के नोडल प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस कार्यवाही में लापरवाही कदापि न बरतें किसी भी प्रकारण की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सकती है। मुख्यमंत्री जी की यह योजना सर्वोच्च प्राथमिकता में है कि श्रमिकों की तरह धोबी रिक्शा चालक, माली, दर्जी, टैम्पो चालक को भी सामाजिक सुरक्षा योजना से अच्छादित किया जाय।

प्रदेश की सरकार गरीबों, पिछड़ों के हित के लिए अनेको योजनाएं बना रही है। उनके जीवन स्तर को हर प्रकार से ऊपर उठाने का हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिकोण से उनका पंजीयन किया जाना है। उन्होंने मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी को भी निर्देश दिये है कि इस सम्बंध में श्रम विभाग तथा इन संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर अधिक से अधिक पंजीयन कराया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से आच्छादित करते हुये उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सकें। यह योजना पूर्ण रूप से पिछड़े एवं गरीबों के लिए संचालित की गयी है।

उपश्रमायुक्त श्री अनुराग सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने निर्देश दिया है कि धोबी, रिक्शा चालक, माली, दर्जी, टैम्पो चालक को भी श्रम विभाग में पंजीकृत करायें ताकि उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सकें, के निर्देश के क्रम में आज 8 फरवरी को श्रम विभाग की बैठक अखिल भारतीय गाडके महासभा नाम से संचालित कनौजिया समाज के संगठन और आटो रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की गयी जिसमें पंजीकृत एवं योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। श्री अनुराग मिश्रा उपश्रमायुक्त अयोध्या क्षेत्र अयोध्या द्वारा बताया गया कि पंजीयन हेतु शीघ्र ही पोर्टल लांच होने की संभावना है। जिसके बाद असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक आनलाइन पंजीयन कराने एवं योजनाओं का लाभ ले सकते है।

जब तक पंजीयन प्रक्रिया आनलाइन प्रारम्भ नही होती है तब तक खपराडीह कोठी सिविल लाइन अयोध्या में स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में आफ लाइन पंजीयन करा सकते है। जिसके लिए 02 फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं पारिवारिक विवरण की आवश्यकता होगी। साथ ही पंजीकरण शुल्क-10 रूपया एवं वार्षिक अभिदान शुल्क 50 रूपया जमा करना होगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं एन0पी0एस0 टेªडर्स पेंशन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी जिसमें 18-40 वर्ष की आयु के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एवं छोटे व्यापारी अपने निकटतम जनसेवा केन्द्र से पंजीयन करा सकते है। जिसमें 55-200 रूपये तक 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक जमा करना है और लाभार्थी श्रमिक के 60 वर्ष पूर्ण करने के बाद आजीवन 3000 रूपये प्रतिमाह पेंशन दिये जाने का प्राविधान है।

सभी श्रमिको एवं छोटे व्यापारियों से अपील है कि अपने निकटतम जनसेवा केन्द्र पर जाकर इन योजनाओं में अपना पंजीकरण कराकर लाभ उठा सकते है। बैठक में पल्लवी सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रोहित प्रताप श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं शिशिर कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ आलोक सिंह एवं मनोज कुमार एवं अखिल भारतीय गाडके समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कनौजिया एवं जिलाध्यक्ष रबिचन्द्र कनौजिया उपस्थित रहे। यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण कराये जाने के लिए श्रम विभाग का सहयोग किये जाने के आश्वासन के साथ साथ सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

हमारे प्रदेश एवं राष्ट्र का पूर्ण विकास तभी सम्भव होगा जब हम अति पिछड़ों, गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का निरन्तर प्रयास करें इस क्रम में शासन द्वारा धोबी, रिक्शा चालक, माली, दर्जी, टैम्पो चालक को भी श्रम विभाग में पंजीकृत कराकर सामाजिक सुरक्षा देने की योजना शासन द्वारा बनायी गयी है। सभी संगठनों से अपील है कि वे श्रम विभाग से सम्पर्क कर उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें-जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

सहायक निदेशक,सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण  ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के तत्वाधान में दिनांक-10.फरवरी 2021 को पूर्वाहन 10.30 बजे आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र के विविध सेक्टरों की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यह मेला पूर्णतः आनलाइन है, इस रोजगार मेले में रोजगार के इच्छुक प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा आवेदक के मोबाइल नम्बर पर ही घर बैठे साक्षात्कार लिया जायेगा,चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नम्बर पर ही चयन की सूचना दी जायेगी। आवेदक को अपने यूजर आई0डी0 के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर अपनी योग्यता के अनुरूप कम्पनी में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रोजगार मेला आई0डी0 3919  पर दिनांक-09.02.2021 की सायं 3.00 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। कम्पनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।