फेसबुक पर लाइव आकर नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएं

गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आज अनोखी पहल करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से लाइव आकर नगर निगम से सम्बंधित जन संवाद किया।इस लाइव कार्यक्रम मे आम जनमानस ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता करते हुए अपने सुझाव एवं समस्यायों से नगर आयुक्त को अवगत कराया।इनमें प्रकाश, स्वच्छ्ता,अतिक्रमण, पार्क एवं टैक्स से संबंधित समस्या प्रमुख रूप से रही।नगर आयुक्त तंवर ने इन समस्यायों एवं सुझावों को नोट करते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।

नेहरू नगर, गांधी नगर, भोपुरा डी एल एफ कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वैशाली, संजय नगर,ग्राम सिहानी, वसुंधरा sec 2 बी, राजनगर व अन्य क्षेत्रों से जनता ने लाइव कार्यक्रम पर अपनी बात रखी।इसके साथ ही नगरायुक्त ने गाजियाबाद नगर निगम की भावी योजनाओं के बारे में भी ऑनलाइन जनता को अवगत कराया तथा साथ ही शहर को बेहतर बनाने के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की गई। नगर आयुक्त की कार्यशैली से प्रभावित होकर फेसबुक पर ही आम जनमानस ने गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की सराहना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button