Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या समाजसेवी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समाजसेवी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

184

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव

अयोध्या/ भेलसर – रुदौली यूथ क्लब द्वारा नगर के हिन्दू इंटर कालेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी विनोद कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया।श्री सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा खेल युवाओं की सर्वागीण विकास में सहायक है।इन खेलों से ही गांव व मोहल्ले में छुपी हुई प्रतिभाओ को निखरने व आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।

उन्होंने युवाओ से कहा कि बगैर लक्ष्य कुछ हासिल नही होता है इसलिए सदैव लक्ष्य बनाकर ही खेलना चाहिए।इस दौरान श्री सिंह ने आयोजको से निष्पक्षता से टूर्नामेंट का संचालन करवाने का आग्रह किया और कहा कि प्रत्येक खेल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।इसमे जहां भी आवश्यकता होगी सदैव खड़े रहेंगे।इस मौके पर ज्ञान प्रकाश मिश्रा,सभासद रामसनेही लोधी,बाल चन्द्र गुप्ता,विशाल मिश्र,हनुमान मिश्र,धर्मेंद्र सिंह मिंटू,मो सुफियान,मो0 मेराज,इंजी सरफराज,अनिल मिस्र सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।