पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर – मवई थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार की रात को अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव कमरे में बंद कर फरार हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष मवई विश्वनाथ यादव को मंगलवार को मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी कहीं भागने के चक्कर मे नेवाजपुर नहर के मोड़ के पास खड़ा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मवई विश्वनाथ यादव ने तत्काल वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम चेत यादव,का0 जितेंद्र यादव,शुर्यप्रताप सिंह व उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त राम सिंह गौतम उर्फ रामू पुत्र पारसनाथ गौतम को ग्राम नेवाजपुर की नहर के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 25/21 धारा 498 A/304B 506 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button