उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षा हेतु 10 फरवरी तक करें आनलाइन आवेदन



प्रतापगढ़ – जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित परीक्षा सेकेण्ड्रीए सीनियर सेकेण्ड्रीए आलिमए कामिल तथा फाजिल 2021 के आवेदन पत्र की आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर दिनांक 10 फरवरी तक कर दिया गया है।

जबकि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अन्तिम तिथि 09 फरवरी 2021 कर दी गयी है। किसी भी दशा में आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही होगें। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रध्छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लॉक करते हुये वेरिफाई सूची तथा मूल चालान की प्रति के साथ निर्धारित तिथि 15 फरवरी 2021 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button