अपहृत युवती बरामद

अपहृत युवती बरामद,बाराबंकी जिले की रहने वाली युवती,ननिहाल से हुई थी अपहृत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर – थाना मवई की बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस ने बरामद युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक ग्राम दलसिंह पुर मजरे टांडा थाना असंद्रा जिला बाराबंकी निवासी एक युवती बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी।गत 24 जनवरी को युवती अचानक घर से लापता हो गई।

युवती के ननिहाल के लोगों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन युवती का कहीं से कोई सुराग नही लगा।इसके बाद युवती के पिता ने मवई थाने में गांव के ही एक युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 366 के तहत केस दर्ज कर युवती की तलाश में कई संभावित ठिकाने पर दबिश दी।लेकिन सफलता नही मिली।गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की युवक व युवती मवई थाना क्षेत्र के भक्त नगर चौराहे पर खड़े हैं और कहीं बाहर भागने कि फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव के निर्देश पर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने महिला सिपाही के साथ दबिश देकर युवती को बरामद कर लिया।जबकि अपहर्ता मौके से फरार हो गया।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि बरामद युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button