दिल्ली गाजीपुर बार्डर से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

दिल्ली गाजीपुर बार्डर से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भानु गुट व अन्य सभी संगठन हैं आंदोलन को तैयारप्रदेश सचिव

अयोध्या/भेलसर – भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने दिल्ली गाजीपुर बार्डर में किसान आंदोलन से वापस लौटने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के भाकियू के भानू गुट को छोड़कर बाकी सभी किसान संगठन एक साथ अहिंसात्मक आंदोलन करने के लिए तैयार है।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वाहन पर शनिवार को प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष व मण्डलाध्य अपने अपने जनपद में तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहेंगे।कहा कि अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि सभी लोग अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिये निकल पड़े।क्योंकि वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के विरोध में जो बिल पास किया गया है उसको वापस लेने के लिए राकेश टिकैत आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।दूसरी ओर उन्हों ने कहा कि भारत सरकार किसान विरोधी बिल वापस नही लेना चाहता है किसानों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी कर रही है यदि तीनो किसान विरोधी बिल वापस नहीं हुआ तो मंहगाई का बोझ किसानों पर ही नही बल्कि आमजन मानस पर भी होगा। इसीलिए भारत सरकार एमएसपी पर कानून बनाने की तैयार नही है यदि ये कानून बन जायेगा तो कोई भी व्यक्ति एमएसपी दर के नीचे अनाज नही खरीद सकता यदि खरीदेगा तो जेल जाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button