प्रदेश में व्याप्त जंगलराज और कानून व्यवस्था ध्वस्त: अजय कुमार लल्लू

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

युवा कांग्रेस के पूर्वी एवं पश्चिमी उ0प्र0 के नवनियुक्त अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण। युवा कांगे्रस के पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय एवं पश्चिमी उ0प्र0 के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने पद भार ग्रहण किया। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने पदभार ग्रहण कराया। प्रदेश में व्याप्त जंगलराज और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम करेगा।



लखनऊ, उ0प्र0 युवा कांगे्रस के नव नियुक्त पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय एवं पश्चिमी उ0प्र0 के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने आज प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दोनों युवा अध्यक्षो को बधाई दी एवं मौजूदा राजनैतिक परिस्थितियों में युवा कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी है। हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण और जघन्य अपराधों से प्रदेश का आम जनमानस थर्रा उठा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे बयानबाजी और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हुए हैं। अपराधी योगी सरकार में निष्कंटक सरकार के समानान्तर खुद की सत्ता स्थापित कर चुके हैं।

कार्यक्रम में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्था, लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, लोगों की छिन रहीं नौकरियां सरकार की बड़ी असफलता है। सरकार इन मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक चिन्तन और समाधान पर कार्य करने के बजाए झूठे आश्वासनों, आंकड़ों और आडम्बरों के सहारे जनता को भ्रमित करने का खेल, खेल रही है जो कि जनता के साथ विश्वासघात है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी का उन पर भरोसा व्यक्त किये जाने पर आभार प्रकट किया।

युवा कांग्रेस के अध्यक्षों ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं से सकारात्मक संवाद स्थापित करेगी और उन्हें युवा कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलायेगी। मौजूदा सरकार की युवा विरोधी नीतियों को युवाओं तक पहुंचायेगी। उन्होने कहा कि उ0प्र0 में व्याप्त जंगलराज और गुण्डाराज तथा भ्रष्ट शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार संघर्ष करेगी।

इस मौके पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष श्री ललितेश पति त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी हेमन्त ओगले एवं तनु यादव, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राहुल राय, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अभिनव तिवारी, सहित कई युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button