Thursday, April 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या गणतंत्र दिवस पर पुरुष एवं महिला कि दौड़

गणतंत्र दिवस पर पुरुष एवं महिला कि दौड़

235

अयोध्या – क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या ने बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या तथा जिला प्रशासन के तत्वाधान में प्रातः 7 बजे से पुरुष एवं महिला वर्ग में 5 किलोमीटर क्रास कंट्री का आयोजन कराया जाएगा। यह रेस प्रेस क्लब के सामने से प्रारंभ होकर कैंट छावनी में लाल कुर्ती चैराहे से, केंद्रीय विद्यालय से, कनौसा विद्यालय तिराहा से, डोगरा गेट से, मिलेट्री मंदिर चौराहा से, सदर चौराहा से, निर्मली कुंड तिराहा होते हुए सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर समाप्त होगी।

दौड़ समाप्त होने के पश्चात दोनों वर्गो में 1 से 3 स्थान तक प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की जाती है कि निर्धारित स्थान पर समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होकर अपने नाम की प्रविष्टि करा कर भाग ले सकते हैं।