सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण

– अब्दुल जब्बार
अयोध्या, भेलसर पर्यावरण संरक्षण के लिये आज हर स्थान पर छोटे और बड़े स्तर पर वृक्ष लगाए जाने की आवश्यकता है।इससे हमारा वातावरण शुद्ध होगा जो सभी के स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद होगा।जुलाई अगस्त का महीना हमारे देश में वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त महीना  है।यह प्रसन्नता की बात है  कि आज सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक यहाँ रुदौली क्षेत्राधिकारी परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगा रहे हैं।पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से देश के हर नागरिक को वृक्षरोपण को अपना कार्य समझ कर आगे आना चाहिये।अगर सभी सच्चे मन से अपना दायित्व निभाने का प्रयास करें तो प्रदूषण को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।यह उदगार श्री निपुण अग्रवाल(आईपीएस) क्षेत्राधिकारी रुदौली ने फाउंडेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में स्वयं  पौधरोपण करते हुए व्यक्त किये।श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्षरोपण हमारे देश की उज्जवल परंपरा रही है।लोग आम,अमरूद,महुआ,जामुन जैसे फलदार पेड़ों के साथ साथ सागौन,पीपल,नीम आदि के पौधे बड़े चाव से लगाते थे और बड़ा होने तक उनकी पूरी देखभाल करते थे।

फाउंडेशन  का उदघोष है हरियाली को हम फैलाएं,
आओ मिलकर पेड़ लगाएं।वृक्ष होंगे तो जीवन होगा,
पेड़ बचेगे तो विश्व बचेगा और वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं।

आज हर अवसर और हर समारोह को वृक्षरोपण से जोड़ने की आवश्यकता है।इस अवसर पर सन्त निरंकारी मंडल ब्रांच रुदौली के राम चन्द्र यादव ने  कहा कि सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडशन जुलाई माह में पूरे देश में प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं जैसे कि टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ मिल कर बड़ी संख्या में पेड़ लगा रहा है।श्री यादव ने कहा कि रुदौली  में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को स्थानीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है जिसमें वृक्षारोपण अभियान भी शामिल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button