ग्रामीण हाट पैठ का शिलान्यास व भूमि पूजन

अयोध्या – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ के द्वारा आज विकासखंड मिल्कीपुर में स्थित ग्राम पंचायत करमडांडा में नाबार्ड एवं वित्त आयोग के कन्वर्जेंस से निर्मित होने वाले ग्रामीण हाट पैठ का किया शिलान्यास व भूमि पूजन।

इस हॉट में दुकानों के लिए दो शेड युक्त स्थल, एक कार्यालय साइकिल स्टैंड, सामुदायिक शौचालय, दो नायड पिट का बनाया जाना प्रस्तावित है जिसमें 15 लाख रुपए की लागत आएगी इसमें 13 लाख 50 हजार रुपए नाबार्ड द्वारा तथा 1 लाख 50 हजार रुपए वित्त आयोगकन्वर्जेन्स द्वारा लगाया जाएगा।

इस हॉट के बन जाने से आसपास के किसानों को अपनी फल एवं सब्जियों के साथ-साथ अन्य सभी उत्पादों को स्थानीय स्तर पर ही विक्रय करने की सुगम बाजार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर जिला अधिकारी श्री अनुज कुमार झा तथा विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ जी द्वारा हॉट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार बीडीओ मिल्कीपुर, डीपीआरओ सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button