
अयोध्या – सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया है कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने हेतु जनपद अयोध्या में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या द्वारा एक रोजगार मेलें का आयोजन दिनांक 21 जनवरी, 2021 को प्रातः 10.00 से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर अयोध्या में किया जायेगां। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी श्रीराम पिस्टन्स गाजियाबाद द्वारा नीम ट्रेनी पद हेतु चयन करेगी।
इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच हो प्रतिभाग कर सकते है। कम्पनी में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को अपने यूजर आई0डी0 के माध्यम से सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रोजगार मेला आई0डी0 3853 पर दिनांक 19.01.2021 की अपरान्ह 4ः00 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। कम्पनी का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।




Students looking for genuine previous papers with solutions for SSC, Railway, Banking, and Teaching exams should visit FreeCareerAlert.com as it provides authentic PDFs free of cost along with preparation tips.