मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी के प्रयास से हजारों को मिला रोजगार

अयोध्या – मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के प्रयास से विभिन्न कम्पनियों में 1000 से अधिक लोगों को मिला रोजगार। जिलाधिकारी व आयुक्त ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे रोजगार मेलो का नियमित रूप से जनपद में आयोजित कराये जाय, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकें। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0, कौशल विकास मिशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान तथा डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के सहयोग से दिनांक-12 जनवारी, 2021 को डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर के प्रचेता भवन में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने 3000 से अधिक रिक्त पदो ंके सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूरी की। इस वृहद रोजगार मेले में 3500 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 1000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया।

सुब्राॅस लिमिटेड प्लांट-2, प्रीविलेज पीपुल शोल्यूशन, वेलस्पन इण्डिया लिमिटेड, वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड, जी4एस सिक्योर शोल्यूशन, मगाधा एग्रो टेक, पुखराल हेल्थ केयर प्रा0लि0, आदि प्रतिष्ठित कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा साक्षात्कार लिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय सांसद लल्लू सिंह जी एवं आचार्य रवि शंकर सिंह, कुलपति, डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए सांसद जी ने उन्हे स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित किया। सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देने के साथ-साथ उनके सफल जीवन की कामना की। मेले में चयन न पाने वाले अभ्यर्थियों को लगातार परिश्रम करने एवं निराश न होने की सीख दी।कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण, संयुक्त निदेशक, राजकीय आई0टी0आई0 श्री डी0के0सिंह, प्रधानाचार्य  राजकीय आई0टी0आई0 श्री के0के0लाल, प्रमुख प्रो0 सी0के0मिश्र, प्लेसमेन्ट निदेशक गीतिका श्रीवास्तव, जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री मनीष कुमार यादव, आदि प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहें। नियुक्ति पत्र वितरण डी0एस0डब्लू प्रो0नीलम पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम एवं मंच का संचालन डाॅ निखिल उपाध्याय एवं डाॅ प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस वृहद रोजगार मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी अशोक कुमार, राकेश कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार, दिनेश चन्द्र, अजीत सिंह, सुधीर कुमार सिंह, अंजनी कुमार, प्रतिमा सिंह, परवीन बानो, मनमीत कौर, सुदर्शना यादव एवं राजकीय आई0टी0आई0 के कर्मचारी विक्रान्त शुक्ला, रितेश विश्वकर्मा नुसरत फात्मा आदि द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button