कोविड-19 वैक्सीनेशन केन्द्रो पर सभी तैयारिया पूर्ण- जिलाधिकारी

अयोध्या – अनुज कुमार झा द्वारा जिला चिकित्सालय में बनाये गये वैक्सीनेशन सेन्टर तथा सोहावल के स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने बताया कि जनपद के सभी वैक्सीनेशन सेन्टर पर वैक्सीनेशन हेतु सारी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गयी है मेरे द्वारा 02 वैक्सीनेशन सेन्टर का अकास्मिक निरीक्षण भी किया गया है जहां सब कुछ भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार तैयारिया पूर्ण मिली।

उन्होंने आगे बताया कि जनपद में 15 स्थानो पर 02-02 सेशन कुल 30 सेशन पर आज दूसरा ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) चल रहा है जहाॅ सभी स्थानो पर सुचारू व्यवस्था की गई है। हमारा डिस्ट्रिक का जो वैक्सीनेशन स्टोर बना हुआ है उसमें भी सारी व्यवस्थाएं पूर्ण है इसी तरह प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोल्ड चैन बना हुआ है उस पर भी सारी व्यवस्थाए पहले से ही पूर्ण कर ली गयी है।

हर वैक्सीनेशन सेन्टर पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सीय स्टाफ व पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। आज जो ड्राई-रन चल रहा है ड्राई-रान का मतलब किस प्रकार मेडिकल स्टाफ वैक्नीनेशन करेंगे कैसे उसका रिकार्ड रखेंगे उसका पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। आगामी 16 जनवरी को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटन करने के साथ वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उसको देखते हुए हमारी सारी तैयारिया पूरी है। पूर्वाभ्यास व ट्रेनिंग लगातार चल रही है जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन सेन्टरो पर मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी व जवान की  ड्यूटी लगा दी गई है तथा उन्हे बता दिया गया है कि उन्हे क्या करना है।

चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल स्टाफ व सीनियर डाॅक्टर्स की ड्यूटी लगाई गयी है सभी को ट्रेनिंग कई बार कराई जा चुकी है उसके अतिरिक्त बैठक कर टिप्स भी दिये जा रहे है ताकि कही से किसी प्रसार की कोई चूक न होने पाये। 16 जनवरी से कोविड वैक्सीन का जो शुभारम्भ होगा उसको हम सभी समन्वय के साथ बिना किसी दुर्घटना के अच्छी तरह से वैक्सीनेशन शुरू करायेंगे, 16 जनवरी को प्रथम चरण में फ्रन्ट लाइन कैरियर जिसमें शासकीय व निजी चिकित्सक तथा उनके पैरामेडिकल स्टाफ आगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा व सहायिका सम्मिलित होंगे को वैक्सीनेशन के तहत टीके लगाये जायेंगे।


द्वितीय चरण में 26 हजार फन्ट लाइन कैरियर के रूप में पैरा मिलेट्री फोर्स, पुलिस तथा प्रशासन के उन अधिकारी को सम्मिलित किया गया जिनकी ड्यूटिया कोविड महामारी के दौरान लगाई जाती है का वैक्सीनेशन किया जायेगा। तद्पश्चात शासन से जैसे-जैसे निर्देश प्राप्त होंगे प्राथमिकता के आधार पर उन्हे कोविड की वैक्सीन दी जायेगी।निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व मेडिकल स्टाफ भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button