राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांश आनंद ने जीता गोल्ड मैडल

लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के मेधावी छात्र
दिव्यांश आनंद ने राज्य स्तरीय एबाकस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम
गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था बे्रनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित की गई,
जिसमें सैकड़ों प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मेधावी छात्र ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन गोल्ड मैडल अर्जित किया।

आयोजकों ने दिव्यांश की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर
सम्मानित किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न केवल शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य अनेक
क्षेत्रों में भी लखनऊ का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपनेछात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप सेप्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मकप्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button