जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न



प्रतापगढ़ – जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक बिन्दु पर विस्तारपूर्वक बात की व उद्योग बंधु एवं व्यापारी बन्धुओं ने अपनी-अपनी समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। बैठक में मेसर्स प्रिन्स इन्जीनियरिंग वर्क्स में विद्युत प्रर्वतन दल क्षेत्रीय अवर अभियन्ता द्वारा गलत तरीके से परेशान करने की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये विद्युत विभाग के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि ऐसी पुनरावृत्ति दुबारा न की जाये।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लाभार्थी उर्मिला सिंह ने शिकायत करते हुये कहा कि स्टेट बैक ऑफ कुण्डा एवं प्रतापगढ़ द्वारा ऋण के सम्बन्ध में परेशान किया जाता है,जब लाभार्थी स्टेट बैंक कुण्डा जाती है तो कहते है कि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया प्रतापगढ़ जाइये, जब प्रतापगढ़ जाती हूॅ तो कहते है कि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया कुण्डा जाइये, इस प्रकार से लाभार्थी को परेशान किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि लाभार्थी को परेशान कदापि न किया जाये, इनका कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाये।

एक जनपद एक उत्पाद योजना में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की प्रगति बहुत ही धीमी पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रगति में सुधार लाया जाये। बैठक में मंजीत सिंह छावड़ा ने शिकायत करते हुये कहा कि जनता के साथ बैंकों का व्यवहार ठीक से नही किया जाता है आये दिन वे नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या बताते रहते है। जिलाधिकारी ने समस्त बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुये कि अनावश्यक रूप से आमजन को परेशान न किया जाये।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारी बन्धुओं द्वारा जो भी शिकायती की गयी है उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए दिनेश कुमार चौरसिया उपायुक्त उद्योग सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं व्यापर मण्डल के अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी, जिला महामंत्री संजय सोनी,सदस्य रोशन लाल ऊमरवैश्य सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button