सी.एम.एस. छात्र को ‘स्टूडेन्ट साइन्टिस्ट’ अवार्ड

लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-4 के प्रतिभाशाली छात्र आरूष मिश्रा को अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रतिभा प्रदर्शन हेतु भारत सरकार के विज्ञान प्रसार नेटवर्क आॅफ साइन्स क्लब के तत्वावधान में ‘स्टूडेन्ट साइन्टिस्ट’ के खिताब से नवाजा गया है।

आरूष ने नेशनल काउन्सिल आफ स्टूडेन्ट्स साइन्टिस्ट इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अपने ज्ञान-विज्ञान व सृजनात्मक प्रतिभा का परचम लहराकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की यह प्रतियोगिता मेधावी छात्रों को अन्तरिक्ष वैज्ञानिक बनने हेतु प्रेरित करने के लिए आयोजित हुई, जिसमें देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के इस प्रतिभाशाली छात्र की रचनात्मक सोच व सृजनात्मक क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ‘स्टूडेन्ट साइन्टिस्ट’ के खिताब से नवाजा एवं विज्ञान प्रसार नेटवर्क आॅफ साइन्स क्लब की नेशनल मेम्बरशिप का ई-सार्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।

        श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनाॅमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button