टी0बी0 हारेगा देश जीतेगा अभियान-मुख्य चिकित्साधिकारी

‘‘टी0बी0 हारेगा देश जीतेगा अभियान’’ 25 जनवरी तक तीन चरणों में चलाया जायेगा।

प्रतापगढ़, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘टी0बी0 हारेगा देश जीतेगा अभियान’’ दिनांक 26 दिसम्बर से 25 जनवरी 2021 तक चलाया जायेगा। यह अभियान तीन चरणों क्रमशः प्रथम चरण दिनांक 26.12.2020 से 01.01.2021 तक, द्वितीय चरण 02.01.2021 से 12.01.2021 तक, तृतीय चरण 13.01.2021 से 25.01.2021 तक आयोजित किया जायेगा।
प्रथम चरण में जनपद के अनाथालय, वृद्धाश्रम, बाल संरक्षण गृह, नवोदय विद्यालय, कारागार में क्षय रोग के साथ-साथ कोविड-19 की स्क्रीनिंग की जायेगी। 02 जनवरी से 12 जनवरी तक जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन एवं हाई रिस्क जनसंख्या में क्षय रोग की जांच होगी। 13 जनवरी से 25 जनवरी तक जनपद के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सकों, मेडिकल स्टोर एवं निजी प्रयोगशाला में सम्पर्क स्थापित कर उन्हें क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन करने हेतु निर्देश दिये जायेगें। डा0 सी0पी0 शर्मा जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया है कि अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक क्षय रोग की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जनमानस तक पहुॅचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button