अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा का बढ़ता कुनबा

अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा का बढ़ता कुनबा, भाजपा नेताओं समेत कई दिग्गज समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल।उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए नोएडा के शिक्षाविद् मुकेश शर्मा, गोरखपुर के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, अमेठी के तिलोई से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शत्रुहन लोधी, रायबरेली जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता और नगर अध्यक्ष के.के. साहू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के दरवाजे संघर्षशील, जुनूनी और समर्पित लोगों के लिए खुले हैं। उन्होंने नए साथियों के संघर्ष और सफलता की सराहना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर भरोसा जताया।

अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए नोएडा के शिक्षाविद् मुकेश शर्मा, गोरखपुर के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी शत्रुहन लोधी, रायबरेली के जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष के.के. साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मुकेश शर्मा जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है। जो जुनून के साथ काम करे समाजवादी पार्टी के दरवाजे ऐसे लोगों के लिए खुले है। इन्होंने जो संघर्श किया और सफलता हासिल की, उसके लिए हम बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।


    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच है कि पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स भी अभिन्न हिस्सा हो। समाजवादी सरकारों में इसी सोच के साथ आधारभूत ढ़ांचा बनाने पर काम हुआ था। आगे भी इस पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा हमारे अर्बन डेवलपमेंट का उदाहरण है। लेकिन वहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ठीक हो। टैªफिक मैनेजमेंट ठीक हो। नोएडा में लैण्ड वॉटर और एयर प्रदूषण की समस्या है। भाजपा सरकार के आने के बाद राजनीतिक प्रदूषण भी बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नोएडा का हर तरह से विकास किया जाएगा। राजनीति के साथ साथ सभी तरह का प्रदूषण खत्म होगा।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक राहुल लोधी, पूर्व विधायक विनय शकर तिवारी, गोरखपुर-लखनऊ शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी काजल निषाद समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button