- मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजी जेल की सराहनीय पहल।
- जेलों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए जेलों की चारदीवारी पर लगाए गए कटीले तार।
- जेलों की प्रत्येक बैरक में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे।
- जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, चहारदीवारी पर कटीले तार और बैरकों में CCTV कैमरे लगाए गए।
कन्नौज और अयोध्या जेल से बंदियों के फरार होने की घटनाओं के बाद यूपी की जेलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बैरकों में CCTV कैमरे और चहारदीवारी पर कटीले तार लगाए गए हैं, वहीं जल्द 300 से 350 नए वार्डरों की तैनाती की उम्मीद है।
राकेश निडर
लखनऊ। होटलों और सड़क की तर्ज पर अब प्रदेश की जेलों में भी बंदी कमरे की नजर में रहेगा। इसके साथ ही जेलों से चहारदीवारी फांद कर हो रही फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के जेलों की चहारदीवारी पर कटीले तारों का जाल बिछा दिया गया है। यह काम प्रदेश के महानिदेशक कारागार (डीजी जेल) पीसी मीणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर किया है। इस पहल पर जेलों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीजी जेल के कदम की विभाग में सराहना की जा रही है।
वर्ष 2026 के पहले जनवरी माह में कन्नौज और अयोध्या जिला जेल में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार हो गए थे। कन्नौज और अयोध्या जेल से एक साथ दो दो बंदियों को फरारी की घटना से शासन और कारागार मुख्यालय के अधिकारियों में हड़कम मच गया था। जेलों से चहारदीवारी फांद का हुई इन घटनाओं के मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेलों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने पाए इसके लिए जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक चौबंद किया जाए। इस कड़ी में महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने कई अहम निर्णय लिए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की सराहनीय पहल की।
सूत्रों के मुताबिक डीजी जेल पीसी मीना ने चारदीवारी फांद कर होने वाली फरारी की घटनाओं को रोकने के लिए जेलों की चहारदीवार पर कटीले तारों की फैंसिंग करा दी हैं। इसके साथ ही जेलों में आए दिन हो रही आत्महत्या की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जेलों की प्रत्येक बैरकों को कैमरों से लैस करवा दिया है। डीजी जेल की इस पहल से जेलों में होने वाली फरारी और आत्महत्या की घटनाओं पर कितना अंकुश लग पाएगा। यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए इन कदमों की अधिकारी और सुरक्षाकर्मी दोनों ही सराहना करते नजर आ रहे है। उधर इस संबंध में जब डीजी जेल पीसी मीणा से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सुरक्षा के लिए तो आए दिन कोई न कोई नए प्रयोग किए ही जाते हैं।
जल्दी ही प्रदेश की जेलों को मिलेंगे तीन हजार से अधिक वार्डर
प्रदेश की जेलों में बंदियों के अनुपात में सुरक्षाकर्मियों की संख्या काफी कम है। जिस जेल में 100 सुरक्षाकर्मियों की जरूरत है वहां पर 25 से 30 सुरक्षाकर्मियों से काम चलाया जा रहा है। इस कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जल्दी ही कारागार विभाग को तीन से साढ़े तीन सौ सुरक्षाकर्मियों के मिलने की संभावना है। इस सुरक्षाकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्दी ही इनके जेलों पर तैनात किए जाने की उम्मीद है।



