गोरखपुर AIIMS की डायरेक्टर को इलाज के लिए जाना पड़ा प्राइवेट हॉस्पिटल

ये कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था..?

गोरखपुर AIIMS की डायरेक्टर को खुद इलाज के लिए निजी अस्पताल का रुख करना पड़ा. इस घटनाक्रम ने AIIMS की स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर सरकारी संस्थान की व्यवस्था पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

गोरखपुर . उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत बिहार के कई सीमांत जिलों के मरीजों के लिए उम्मीद बने गोरखपुर AIIMS की व्यवस्था पर एक वाकये से सवाल खड़े हुए हैं. हुआ यूं कि AIIMS की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता बीमार हो गईं. उन्हें AIIMS में ही एडमिट कराया गया, लेकिन कैथ लैब की सुविधा नहीं मिल पाई. इस पर वह खुद निजी अस्पताल के दरवाजे पहुंचीं. लगभग आधे घंटे तक वह निजी अस्पताल में रहीं और फिर वापस लौटीं. इस तरह निदेशक को ही निजी अस्पताल के दरवाजे पर पहुंचने से सवाल खड़े हुए हैं. यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अस्पताल की व्यवस्था कैसी है, जब निदेशक को ही हेल्थ फैसिलिटी के लिए निजी अस्पताल के दरवाजे पर पहुंचना पड़ा.

हैरानी की बात यह है कि एम्स को खुले 7 साल हो गए, लेकिन वहां कैथ लैब की सुविधा नहीं मिली तो वे एक निजी अस्पताल में पहुंची. कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता की तबीयत खराब होना और एम्स से निजी अस्पताल पहुंचने पर गोरखपुर एम्स सवालों के घेरे में आ गया. यहां 7 साल होने के बाद भी कैथ लैब की सुविधा एम्स में नहीं है. आखिर इतना समय क्यों लगा. जो गंभीर मरीज आते हैं उन्हें भी गोरखपुर एम्स से रेफर करना पड़ता है.

Related Articles

Back to top button